चमोलीः कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला–

by | Jul 28, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

ईडी पर राहुल गांधी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का लगाया आरोप–

गोपेश्वरः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गोपेश्वर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ईडी का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिसका पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री/बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद सिंह पंवार, ओम प्रकाश नेगी, अरविंद नेगी, युद्धवीर बर्त्वाल,संदीप भंडारी, हरेंद्र राणा, ऊषा रावत, देवेंद्र फरस्वाण, राजेंद्र रावत और संदीप झिंक्वाण ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी की ओर से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए। 

Latest News

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
error: Content is protected !!