चमोलीः यहां 15 मीटर बह गया बदरीनाथ हाईवे– 

by | Jul 29, 2022 | चमोली | 0 comments

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर गए तीर्थयात्री हाईवे के दोनों ओर फंसे, भारी बारिश से उफान पार आए नाले– 

जोशीमठः पिछले कुछ दिनों से बदरीनाथ क्षेत्र में रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है। बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाला और लामबगड़ नाला में हाईवे का करीब 15 मीटर हिस्सा बह गया है। जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे और लौट रहे तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे की ‌स्थिति कई जगहों पर खतरनाक बन गई है। पागल नाला में भी हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आया है। जिसे हटा लिया गया है। लेकिन खचड़ा नाला और लामबगड़ नाले में अभी हाईवे खुलने के आसार नहीं हैं।

शुक्रवार को सुबह कुछ देर के लिए खचड़ा नाले में हाईवे अवरुद्घ हुआ था, जिसे सीमा सड़क संगठन ने जेसीबी की मदद से खोल दिया था। लेकिन दोपहर बाद क्षेत्र में हुई भारी बारिश से लामबगड़ नाले में उफान आ गया। यहां करीब आठ मीटर तक सड़क बह गई, जबकि खचड़ा नाले में भी सड़क का कुछ हिस्सा बह गया है।

अभी सीमा सड़क संगठन बारिश बंद होने का इंतजार कर रहा है। यहां देर रात तक ही हाईवे के सुचारु होने की संभावना है। संगठन के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे को भारी से काफी नुकसान हुआ है। बारिश थमने के बाद जेसीबी से हाईवे को सुचारु करने का काम शुरू किया जाएगा।  

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!