महेंद्र भट्ट को मिली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान–

by | Jul 30, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 पोखरी विकास खंड के ब्राह्मण थाला गांव निवासी हैं महेंद्र भट्ट, पढ़ें फुल प्रोफाइल– 

चमोलीः उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है।

दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी। महेंद्र भट्ट चमोली जनपद में पोखरी विकास खंड के ब्राह्मण थाला गांव निवासी हैं। वे वर्तमान में 49 वर्ष के हैं। एमए तक श्री भट्ट की शिक्षा हुई है। वे वर्ष 2007 में नंदप्रयाग के विधायक रहे। और 2017 से 2021 तक विधायक रहे। इससे पहले भी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। आरएसएस में महबूत पकड़ रही और लंबे समय से भाजपा कार्यसमिति में श‌ामिल रहे। 

महेंद्र भट्ट का फुल प्रोफाइल— 

2017 से 2022 तक विधायक बदरीनाथ विधानसभा

2-1991से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री,जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री,तथा विभाग संगठन मंत्री का दायित्व।

3-1997 में उत्तरांचल छाया प्रदेश में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री।

4-1998 से 2000 में उत्तराँचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व।

5-2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष।

6-2002 से 2005 तक युवामोर्चा रास्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य-हिमांचल एवम महाराष्ट्र युवामोर्चा का प्रदेश प्रभारी।

7-32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में 39 नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित। औऱ विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व।

8-2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।

9-2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व।लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष।

10-2012 से 2014तक पुनः गढ़वाल प्रभारी भाजपा उत्तराखंड।

11-2014 से 2017 तक पुनः प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तराखंड।

12- 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा का गढ़वाल प्रभारी।

13-2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित।

14-रामजन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन पौड़ी के काँसखेत में जेल में रहे।

15-उत्तराखंड राज्य आंदोलन में 5 दिन पौड़ी जेल में रहे।

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!