चमोलीः 22 घंटे के बाद खुला और फिर बंद हो गया बदरीनाथ हाईवे– 

by | Jul 30, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

तीर्थयात्रियों ने गदेरे में चलाए वाहन, बुरे फंसे, माणा गांव में महायज्ञ में शामिल होने जा रहे श्रद्घालु भी फंसे– 

चमोलीः बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांडुकेश्वर से आगे खचड़ा नाला और लामबगड़ नाला मुसीबत बना हुआ है। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा भी बार-बार बाधित हो रही है। शुक्रवार को दोपहर में करीब दो बजे हाईवे बंद हो गया था जो शनिवार को दोपहर में बारह बजे खुला, लेकिन शाम को चार बजे फिर लामबगड़ नाले में पानी बढ़ने से बंद हो गया है। नाले के ऊपर से ही तीर्थयात्रियों ने वाहन चलाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन फंसने लगे, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने यात्रा वाहनों की आवाजाही रोक ली।

सीमा सड़क संगठन की जेसीबी और पोकलेंड मशीनों के जरिए लामबगड़ नाले में पत्थरों का भरान भी किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। तीर्थयात्रियों को हाईवे बंद होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थयात्री पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। देश के अंतिम गांव माणा में होम महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में सम्मलित होने के लिए कई भोटिया जनजाति के ग्रामीण माणा गांव जा रहे हैं, लेकिन हाईवे बाधित होने पर ग्रामीण भी हाईवे के दूसरे छोर फंस गए हैं। फिलहाल बीआरओ हाईवे को खोलने के प्रयास में जुटा है।  

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!