चमोली। चमोली जनपद की शांत मंडल घाटी में देवलधार गांव के ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है, और राजस्व विभाग आंख मूंदकर देख रहा है। बृहस्पतिवार को सभी ग्रामीणों ने चमोली तहसील में पहुंचकर एसडीएम से भेंट की। कहा कि जल्द से जल्द अतिक्रमण को चिन्हित कर वन पंचायत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण को हटा लिया गया है, लेकिन कुछ लोग अभी भी वन पंचायत की भूमि पर कब्जा जमा बैठे हैं। दरअसल 29 जुलाई को गांव में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि वन पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए तहसील प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। ग्राम प्रधान गीता डिमरी और वन सरपंच हेमानंद सती ने कहा कि अतिक्रमण इतना हो गया है कि चारापत्ती की समस्या उत्पन्न हो गई है। गौचर भी नहीं बचा है। यदि ऐसा ही होता रहा तो गांव में वन पंचायत की भूमि ही नहीं बचेगी। महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी सती, जयंती देवी, दीनबंधू डिमरी, सुशील डिमरी, देवराम तिवारी, अनीता और शांता देवी ने कहा कि अतिक्रमण तो हटना ही चाहिए। शुक्रवार को गांव में कानूनगो और पटवारी को भेजने का आश्वासन एसडीएम अभिनव शाह ने दिया है।
मंडल घाटी के देवलधार गांव में तनाव, एसडीएम से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधि–
by laxmi Purohit | Aug 5, 2021 | चमोली, पर्यावरण, समस्या | 0 comments

Latest News
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
