बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने पैदल किया गांवों का भ्रमण–

by | Jul 30, 2022 | आपदा, चमोली, समस्या | 0 comments

बारिश के कारण टूटी सड़कों से ही गांवों में पहुंचे विधायक, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं– 

पोखरी। बारिश से जगह-जगह ध्वस्त पड़ी सड़कों से ही पूर्व कैबिनेट मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी पोखरी विकास खंड के गांव-गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांवों से ही पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन कर तत्काल सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने पोखरी के सुदूरवर्ती हापला घाटी के नैल, गुणम और मसोली गांवों का पैदल भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पानी, सड़क, बिजली की गंभीर समस्या बनीं हुई है। कोई सुनने वाला नहीं है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में रसोई गैस का ट्रक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे गैस सिलेंडर पीठ में लादकर बाजार तक पहुंचा रहे हैं।

कई जगहों पर भूस्खलन से घर, गौशालाओं को खतरा बना हुआ है। विधायक ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पैदल रास्तों का शीघ्र सुधारीकरण कार्य करवाया जाएगा। ग्रामीणों की समस्या को शासन पटल पर रखूंगा। विधायक ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई को बंद सडक़ों को तुरंत खोलने और लोगों की क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का मुआवजा देने के निर्देश दिए। इस दौरान नैल के प्रधान संजय रमोला, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, गुणम के पूर्व प्रधान जीत सिंह नेगी, संतू नेगी, किसान सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से भी वार्ता की जाएगी। 

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!