चमोलीः संगीता डिमरी बनीं तीज क्वीन, हुई सम्मानित–

by | Jul 31, 2022 | चमोली, मनोरंजन, रचनात्मक | 0 comments

हरियाली तीज पर पुलिस मैदान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, लोकगीतों की रही धूम– 

गोपेश्वरः  पुलिस लाइन परिसर में उपवा (उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन) के तहत पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपवा अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक और पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के दिशा-निर्देशन में पूर्व संध्या पर तीज त्यौहार का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सावन गीत गाए, झूलों का आनंद उठाया। मेहंदी, गायन व नृत्य प्रतियोगिता के साथ रैंप वॉक का आयोजन किया गया। लोक गीतों की भी कार्यक्रम में धूम रही। इस दौरान कार्यक्रमों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली संगीता डिमरी तीज क्वीन से सम्मानित हुई। 

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास एवं उनके सम्मान को बढ़ावा मिलता है ,जिसके चलते वह अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों एवं देखभाल के साथ-साथ भारतीय त्योहारों को एक महोत्सव पर्व के रूप में मनाते हुए उनके सांस्कृतिक संवर्धन का भी अनूठा कार्य करती हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली युवतियों एवं महिलाओं में अनेक पुरस्कारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपाधि सिंघल (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट), किरन दुबे, डॉ0 शैली यादव,  तनुश्री घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, उपनिरीक्षक एलआईयू कविता बिष्ट, प्रभारी महिला हेल्प लाइन मीता गुसांई उपस्थित रहे। सभी उच्च अधिकारियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सभी को तीज त्यौहार की शुभकामनाएं दी गई। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!