रुद्रप्रयागः कांडा-दैड़ा गांव की बुजुर्ग महिला ने वापस भेजी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की सहायता राशि–

by | Aug 4, 2022 | रूद्रप्रयाग, समस्या | 0 comments

गौंडार गदेरे में पांव फिसलने के कारण हुई थी इकलौते बेटे की मौत, मुआवजा राशि मिली मात्र पांच हजार रुपये–

ऊखीमठः ऊखीमठ विकास खंड के कांडा गांव की गौरा देवी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली पांच हजार रुपये की सहायता राशि को वापस भेज दिया है। इसी साल 19 मार्च को गौरा देवी के इकलौते बेटे संतोष सिंह की गौंडार गदेरे में पांव फिसलने के कारण मौत हो गई थी। शासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा के तौर पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच हजार रुपये की मुआवजा राशि भेजी है। गौरा देवी की पुत्री मंजू रावत ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें मुख्यमंत्री राहत कोष से भेजी गई पांच हजार की धनराशि को वापस भेजने की बात कही गई है।

मंजू ने कहा कि मेरी मां गरीब, बीमार व वृद्घ महिला है। पुत्र की मौत के बाद से वह बेहद असहाय हो गई है। ऐसे में शासन से उन्हें राहत के नाम पर पांच हजार रुपये की न्यूनतम राशि भेजकर शासन ने उनका मजाक उड़ाया है। उनके घावों पर मरहम लगाने के बजाय उलाहना देने का काम किया है। इस राशि को स्वीकार कर हम अपने स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने ज्ञापन के साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की राशि भी लौटा दी है। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!