आक्रोशः ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थरों की दीवार लगाई, अधिकारियों का काफिला रोका–

by | Aug 14, 2022 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग के अधूरे निर्माण कार्य से गुस्साए हैं ग्रामीण, अधिकारियों ने दिया लिखित आश्वासन–  

उर्गमः  तीन साल से निर्माणाधीन 16.75 किलोमीटर लंबी भेंटा-भर्की सड़क पर निर्माण कार्य कछुवा गति से चल रहा है। जिससे ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रविवार को ग्रामीणों को पता चला कि इसी सड़क के स्थलीय निरीक्षण के लिए पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता आरपी सिंह व अन्य अधिकारी उर्गम घाटी पहुंच रहे हैं। ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क पर पत्थरों को रखकर अधिकारियों के वाहनों को रोक लिया और अधिकारियों का घेराव किया। मुख्य अभियंता के निर्देश पर पीएमजीएसवाई पोखरी के ईई पुरुषोत्तम चमोली ने छह माह के भीतर अरोसी गांव तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर देने का लिखित आश्वासन दिया। 

वर्ष 2019 से भेंटा-भर्की मोटर मार्ग निर्माणाधीन है। इस सड़क से दूरस्थ भर्की, गीरा, बांसा गांव भी यातायात से जुड़ जाएगा। सड़क पर अभी तक अरोसी गांव की ओर से सिर्फ ढाई किलोमीटर ही निर्माण कार्य हुआ है। जबकि कल्पेश्वर से भर्की और भेंटा गांव के समीप तक करीब पांच किलोमीटर तक हिल कटिंग कार्य हुआ है। पिछले कुछ समय से सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है। रविवार को इसी सड़क का निरीक्षण करने पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता आरपी सिंह उर्गम घाटी में पहुंचे।

प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, ग्राम प्रधान देवग्राम देवेंद्र सिंह और उर्गम की प्रधान मिंकल देवी ने कहा कि सड़क न होने से ग्रामीण करीब छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि सड़क पर धीमी गति से काम हो रहा है

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!