आक्रोशः विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक धरना– 

by | Aug 14, 2022 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

फरस्वाण फाट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लासी में अभिभावक बैठे धरने पर– 

चमोलीः  दशोली विकासखंड के सबसे बड़े क्षेत्र फरस्वाण फाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लासी, नवा सेमडुंग्रा और कन्या जूनियर हाईस्कूल सेमडुंग्रा में शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावकों ने मजबूरन आंदोलन शुरू कर दिया है। शिक्षा अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद भी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति न होने से अभिभावकों ने क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। तीनोंं विद्यालय कई सालों से एकल अध्यापक के भरोसे संचालित हो रहे हैं।

ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने कहा कि इन विद्यालयों में लंबे समय से एकल शिक्षक तैनात हैं। अध्यापकों को विभागीय कार्यों को लेकर बार-बार इधर उधर जाना पड़ता है। इसके अलावा मिड डे मील का काम भी देखना होता है, जिससे विद्यालय में पठन पाठन का काम पूरी तरह से प्रभावित हो रखा है। वे काफी समय से यहां शिक्षकों की तैनाती की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

30 जुलाई को जनता दरबार में डीएम के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने एक सप्ताह में शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन दिया था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई काम नहीं हो पाया है। जिसके चलते ग्रामीणों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा है। धरने पर बैठने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, मनवीर सिंह, रणवीर सिंह, विरेंद्र बिष्ट, रीना देवी, चंफा देवी, संगीता देवी, पुष्पा देवी, दीपक सिंह रावत, धीरज सिंह, जसवंत सिंह, बसंती देवी, धनवंती देवी, नयन सिंह कुंवर आदि उपस्थित रहे। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि जब तक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!