जल संरक्षणः कुजौं-मैकोट में अमृत सरोवर का हुआ उद्घाटन–

by | Aug 15, 2022 | चमोली, पर्यावरण, वन्यजीव | 0 comments

पर्यावरण, वन व वन्यजीव संरक्षण के लिए वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी सहित कई हुए सम्मानित–  

गोपेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा गोपेश्वर रेंज के अंतर्गत वन पंचायत कुजौं-मैकोट में निर्मित किए गए 35 मीटर लंबे अमृत सरोवर का उद्घाटन शहीद मलक सिंह नेगी के भाई राम सिंह ने किया। इस मौके पर मौजूद मुख्य वन संरक्षक/निदेशक नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व निशांत वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी, ग्राम प्रधान दिलवर सिंह भंडारी, वन सरपंच सुमन देवी, जैव विविधता समिति के अध्यक्ष रुद्र सिंह भंडारी, पूर्व सैनिक प्रताप सिंह नेगी के साथ ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके पश्चात केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग कार्यालय सभागार में नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर वृत के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस क्रम में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी, सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश भट्ट को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और छात्र-छात्राओं के साथ पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने पर पेड़ वाल गुरुजी धन सिंह घरिया को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सा‌थ ही वन आरक्षी संतोष सिंह रावत को वृक्षारोपण कार्यों में विशेष योगदान हेतु और दैनिक श्रमिक जय प्रकाश किमोठी का पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में, राजेंद्र सिंह रावत, विजेंद्र कठैत, सुनीलनाथन बिष्ट, प्रेमपाल सिंह को वनाग्नि सुरक्षा कार्यों में विशेष योगदान देने पर सम्मानित किया गया।  

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!