चमोलीः शिक्षकों के लिए आंदोलन कर रहे अभिभावक और छात्र-छात्राएं–

by | Aug 17, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 

चमोली जनपद में जगह-जगह हो रहे शिक्षकों की तैनाती के लिए आंदोलन, कई अभिभावक आंदोलन की तैयारी में– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद के कई विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावकों में गुस्सा है। दशोली और पोखरी क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए आंदोलन भी चल रहा है, जबकि कई अन्य विद्यालयों के अभिभावक आंदोलन की तैयारी में हैं। बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवखाल के अभिभावकों ने जिलाधिकारी से भेंट कर शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। कहा गया कि विद्यालय में 35 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए एक अध्यापिका की तैनाती है।

जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्त्वाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, संतोष सेमवाल, प्रमोद सिंह, राजबर सिंह, चंद्र मोहन, दिनेश सिंह आदि ने कहा कि यदि जल्द विद्यालय में अन्य शिक्षक की तैनाती नहीं की गई तो 24 अगस्त से विद्यालय में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, पोखरी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीणा में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। पीटीए अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बर्त्वाल, गोपाल सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य माहेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान उमा देवी, रश्मि देवी, मदन सिंह आदि ने कहा कि विद्यालय में अंग्रेजी, संस्कृत और व्यायाम शिक्षक का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है।

ग्रामीणों ने एक सितंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है। पोखरी के ही राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में अध्यापकों की नियुक्ति सहित चार सूत्री मांगों को लेकर अभिभावकों, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों का छात्र छात्राओं के साथ धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा जबकि दशोली विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लासी, नवा-सेमडुंग्रा और कन्या जूनियर हाईस्कूल सेमडुंग्रा में अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों का क्रमिक धरना बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!