चमोलीः एक ही जनपद में अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान में आ रही विसंगति– 

by | Aug 24, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments


कई विकास खंड में दिया जा रहा ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश का मानदेय तो कहीं नहीं–   

गोपेश्वरः चमोली जनपद के माध्यमिक अतिथि शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अतिथ‌ि शिक्षकों ने कहा कि एक ही जिले में अतिथि शिक्षकों की वेतन को लेकर जारी शासनादेश को अलग-अलग ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने सीईओ से इस संबंध में हस्तक्षेप की मांग उठाई है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की जिला इकाई के आह्वान पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सेवारत अतिथि शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

धरना स्थल पर आयोजित सभा में कहा गया कि अतिथि शिक्षकों का प्रतिमाह मानदेय 25000 रुपये निर्धारित किया गया है। लेकिन वर्ष 2020 से जून और जनवरी माह का वेतन आहरित नहीं किया जा रहा है। संघ के संरक्षक असलम अहमद का कहना है कि देवाल, कर्णप्रयाग विकास खंड में शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकास के दौरान का मानदेय नहीं दिया जा रहा है, जबकि अन्य विकास खंडों में प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।राज्य के अन्य जनपदों में भी अवकाश के दौरान मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सोलियाल, उपाध्यक्ष मंगली राम, प्रवक्ता राकेश लाल, सुभाष सती, गब्बर सिंह झिंक्वाण, वीरा मैंदोली, गिरीश थपलियाल, केशर सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...
error: Content is protected !!