चमोलीः शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 31 से भूख हड़ताल की चेतावनी– 

by | Aug 25, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से चौपट हो रहा पठन-पाठन, ‌अभिभावक और छात्र कर रहे आंदोलन- 

पोखरीः राजकीय हाईस्कूल बीणा में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावक मुखर हो गए हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन लंबे समय से यहां अंग्रेजी, संस्कृत और व्यायाम के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अंग्रजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के लिए शिक्षक नहीं होने से बच्चों को पाठ्यक्रम पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई तो 31 अगस्त से वे विद्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिगंबर बर्त्वाल, बीणा मल्ला की प्रधान रश्मिी देवी, तल्ला के प्रधान मदन सिंह, सौडामगरा की प्रधान उमा देवी, एसएमडीसी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पीटीए अध्यक्ष सत्येंद्र आदि ने इस संबंध में आंदोलन की रणनीति भी बना ली है। इधर, प्राथमिक विद्यालय देवखाल में भी शिक्षक की तैनाती के लिए आंदोलन जारी है।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!