राज्य में भर्ती घोटाले और पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल– 

by | Aug 30, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

उच्च न्यायालय के जज की देखरेख में सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई– 

गोपेश्वरः  राज्य में भर्ती घोटाले व पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल है। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका और दोनों मामलों की सीबीआई जांच उच्च न्यायायल के जज की देखरेख में करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि डबल इंजन के नाम पर भाजपा ने जनता को खूब सपने दिखाए थे, लेकिन अब एक एक कर सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। चुपके से अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी दी जा रही है, जबकि बेरोजगार और संविदा कर्मी रोजगार और वेतन वृद्घि के लिए आंदोलन कर रहे हैं। 

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की सभा में एक पत्रकार वार्ता भी आयोजित हुई। ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में ढूबी है। नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से हुई भर्ती परीक्षाओं की गहनता से जांच की जानी चाहिए। भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गई है। सीएम से लेकर मंत्री व विधायकों के नाते रिश्तेदारों को विधानसभा में नौकरियां बांटी गई हैं, जबकि शिक्षित, प्रशिक्षित युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, युद्घवीर बर्त्वाल, आनंद सिंह, सुदर्शन शाह, रैजा चौधरी, सूर्य प्रकाश, संदीप भंडारी के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!