हुंकारः सरकार ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर नजीर पेश की– 

by | Aug 31, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मेरे संपर्क में– 

गोपेश्वरः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का गोपेश्वर में पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को पनपने नहीं दिया जाएगा, सरकार ने भर्तियों में हुए घोटाले का पर्दाफाश कर नजीर पेश की है। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में हरिद्वार को छोड़कर सभी जनपदों में नई जिला कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश में पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी, इसके लिए अभी से कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया है। कहा कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उनके संपर्क में हैं। भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने पर जोर दे रही है।

कहा कि पहली बार सरकार ने‌ भर्ती घोटाले पर मार की है। भ्रष्टाचार बाहर आ रहा है तो कांग्रेस में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 70 विधानसभाओं में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने अतिथि शिक्षकों के स्थाईकरण के मामले में कहा कि इसके लिए बजट का ढांचा खड़ा किया जा रहा है। जल्द ही शिक्षकों के स्थाईकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन के सबसे अधिक दायित्व चमोली जनपद को मिले हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने बदरीनाथ धाम और गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र दत्त थपलियाल, प्रभारी विजय कपरुवाण, पंकज डिमरी, अरुण मैठाणी, नवल भट्ट, महावीर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत के साथ ही कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!