आक्रोशः यहां सीईओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे अतिथि शिक्षक–

by | Sep 1, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जून माह और शीतकालीन अवकाश का मानदेय देने की मांग, दी तालाबंदी की चेतावनी– 

गोपेश्वरः माध्यमिक अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह शुक्रवार (आज) मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर देंगे।

बृहस्पतिवार को माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के अतिथि शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपनी मांग के संबंध में कई बार विभाग को लिखित में दे चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते वह आंदोलन को बाध्य हुए हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि उन्हें जून माह और शीतकालीन अवकाश का मानदेय दिया जाए।

इसके अलावा अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सोलियाल, जिला प्रवक्ता राकेश लाल, रोहित सजवाण, असलम अहमद, गबर सिंह नेगी, पुष्पा गुसाईं, बीना नौटियाल, ज्योति बर्त्वाल के साथ ही कई शिक्षक मौजूद रहे। कहा गया कि मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब तक मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रखा जाएगा। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!