मांगः असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में लिखित परीक्षा न कराने का विरोध– 

by | Sep 4, 2022 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

-एपीआई के आधार पर बनाई मेरिट सूची, अब सीधे साक्षात्कार से होगी भर्ती–

गोपेश्वरः उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से चल चल रही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया को एपीआई (एकेडमिक प्रफोरमेंश इंडिकेटर) के आधार पर कराने का स्थानीय युवाओं ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया के आधार पर उत्तराखंड के युवा कभी प्रोफेसर नहीं बन सकते। क्योंकि यहां पर वैसी सुविधाएं नहीं हैं जैसी अन्य राज्यों में हैं। उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया को एपीआई के बजाय लिखित परीक्षा के आधार पर कराने की मांग की है।

स्थानीय युवाओं का कहना है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से दिसंबर 2021 में असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। लेकिन इसमें लिखित परीक्षा के बजाय एपीआई के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। जिनका अब 100 नंबर का साक्षात्कार होना है। एपीआई प्रक्रिया से उत्तराखंड के अधिकांश युवा बाहर हो गए हैं और 80 प्रतिशत अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के चयनित हुए हैं। लिखित परीक्षा होती तो उत्तराखंड के अभ्यर्थी भी बड़ी संख्या में साक्षात्कार की सूची में शामिल होते।

गोपेश्वर निवासी हिमांशु थपलियाल, आशीष नेगी, गिरीश भट्ट, चंदन गड़िया, सुरत सिंह, दिनेश सिंह आदि का कहना है कि एपीआई के बजाय भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होनी चाहिए। जिससे यहां के युवाओं को भी बराबरी का मौका मिल सके। 100 नंबर के साक्षात्कार में धांधली की भी ज्यादा आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि दूसरे राज्यों में भी इस भर्ती को लिखित परीक्षा के आधार पर कराया जाता है। उसमें भी 30 से 40 प्रतिशत प्रश्न उसी राज्य से संबंधित होते हैं। जिससे वहां के ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी चयनित हो जाते हैं। जबकि उत्तराखंड में विषम भौगौलिक परीस्थिति के बावजूद इसके उलट प्रक्रिया अपनाई जा रही है। एपीआई की प्रक्रिया यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के लिए बनाई है, लेकिन उत्तराखंड में इसे कॉलेजों में लागू किया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!