मांगः  प्रथम ओलंपिक खेलों में हुए लाखों के गबन की भी हो जांच–

by | Sep 7, 2022 | आरोप, खेल, चमोली | 0 comments

 

चमोली के खेल प्रेमियों ने उठाई मांग, आरोपी राजीव मेहता को भी डालो सलाखों के पीछे– 

गोपेश्वरः प्रदेश में इन दिनों परीक्षा भर्ती, विधानसभा में फर्जी नौकरियों के अलावा कई मामलों में चल रही जांचों के बीच चमोली के खेल प्रेमियों ने वर्ष 2004 में हुए प्रथम ओलंपिक खेलों के दौरान तत्कालीन उत्तरांचल ओलंपिक एसोशिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहता पर लगे वित्तीय अनियमितता की दोबारा नए सिरे से जांच की मांग उठाई है। बुधवार को गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में खेल प्रेमी हेम पुजारी, हेम दरमोड़ा, अशोक रावत, अंकोला पुरोहित ने कहा कि मौजूदा समय में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न परीक्षाओं और भर्तियों में हुए घोटालों की जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों की धर पकड़ चल रही है। कहा गया कि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से 12 फरवरी 2004 से 18 फरवरी 2004 के बीच प्रथम ओलंपिक खेल कराए गए।

आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से उस वक्त उत्तरांचल एसोसिएशन को 15 लाख रुपये की धनराशि दी गई। जिसमें से तत्कालीन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहता ने छह लाख रुपये अपने खाते में और पांच लाख रुपये पत्नी के खाते में स्थानांतरित करा दिए। जो कि वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है। इस दौरान हुए राज्यस्तरीय खेलों में कई जनपदों की चयनित टीमों के खिलाड़ी भी फर्जी दिखाए गए थे। कहा गया कि इस मामले में तत्समय तत्कालीन अपर खेल निदेशक आरके चतुर्वेदी की जांच में कई टीमों और खिलाड़ियों को फर्जी रुप से दर्शाना पाया गया था। लेकिन मामले में आज तक कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। इधर, थानाध्यक्ष आरएस रौतेला ने बताया कि थाने में इस संबंध में एक शिकायत पत्र मिला है, मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!