सम्मानः सचिदानंद भारती को मिलेगा 2022 का प्रसिद्ध केदार सिंह रावत पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार–

by | Sep 7, 2022 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

विस्तार से पढ़ें, कौन है यह सख्शियत, अभी तक किस-किस को मिला यह पुरस्कार– 

गोपेश्वरः  प्रसिद्ध पर्यावरण विद एवं समाजसेवी सचिदानंद भारती को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए इस साल का प्रसिद्ध ‘केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार’ से सम्मानित  किया जायेगा। 

यह सम्मान चिपको आंदोलन के नेता और  केदार घाटी के रामपुर-न्यालसू में चले चिपको आंदोलन के नेता रहे  केदार सिंह रावत की स्मृति में 2014 से हर वर्ष दिया जाता है।

पुरुस्कार, सी पी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र द्वारा हर साल पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ब्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है। 

पुरस्कार चयन समिति के सचिव  मंगला कोठियाल ने यह जानकारी देते हुए बताया की पुरस्कार चयन समिति  की  बैठक में  एकराय से सच्चिदानंद भारती इस वर्ष का पुरुस्कार दिये जाने का निर्णय लिया गया।

भारती, पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता तथा 1976 से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ने और इसके लिए “डाल्यों का दगढ्या” मंडली के गठन में महत्व पूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही उपरैखाल में सूखी नदियों को पुनर्जीवित करने के साथ निरंतर कई दशकों से पर्यावरण संरक्षण के कार्यो में संलग्न हैं।

 सचिदानन्द भारती जी को वर्ष 2022 के केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। पुरस्कार के तहत नगद राशि के साथ ही अंगवस्त्र, तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। 

पूर्व में यह पुरस्कार प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी तथा सर्वोदयी विचारक श्री सोहन लाल भूभिक्षु सहित पाँच अन्य ब्यक्तियों को प्रदान किया जा चुका है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!