सम्मानः उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित– 

by | Sep 12, 2022 | रूद्रप्रयाग | 0 comments

भव्य समारोह में ये शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित, दूसरे सत्र में आयोजित हुई ‌शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी– 

 गोपेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ की दशोली शाखा की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज गोपश्वर के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक योगेंद्र सिंह कुंवर, बलवंत सिंह चौहान, हरेंद्र बिष्ट, बलवंत बिष्ट, ओमप्रकाश, दिनेश कन्याल, सतेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, हरेंद्र ‌सिंह, टीएस परमार, प्रदीप कन्याल, देशराज सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पुरोहित, गोपाल बिष्ट, ताजवर नेगी, यशपाल चौहान, तारेंद्र गड़िया, जयदीप झिंक्वाण, ललित मोहन बिष्ट, रेखा नेगी, तारेंद्र मनराल, प्रदीप डिमरी, बलवीर रावत, रेखा पाल और बबीता नेगी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर भगाने का आह्वान किया। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में शिक्षक अद्वितीय कार्य कर रहे हैं। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा संस्कारों व मूल्यों से युक्त होनी चाहिए। समाज को सही दिशा दिखाना शिक्षक का कार्य है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को समझाने के बजाय शिक्षकों को उन्हें समझने की जरुरत है। समारोह के दूसरे सत्र में शिक्षण उन्नयन गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। इस मौके पर राज किशोर सिंह रावत, मदन सिंह नेगी, धर्म सिंह चौहान, राखी चौहान, प्रमोद पांडे, संजय पुरोहित, पुष्पेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!