निजमूला घाटी के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को भेजी भावुक चिट्ठी, कहा-कई हमारी भी सुनों सरकार–

by | Aug 6, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

चमोली। निजमूला घाटी के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भेजा है। जिसमें बिरही-निजमूला सड़क के सुधारीकरण की मांग की गई है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे प्रतिदिन इसी सड़क से आवाजाही कर राजकीय इंटर कॉलेज निजमूला पहुंचते हैं। लेकिन ब्यारा बाजार में सड़क की स्थिति तालाब जैसी बनी हुई है। यहां जगह-जगह गड्डे पड़े हुए हैं, जिसमें गिरकर वे कई बार चोटिल हो गए हैं। हमारी स्कूल ड्रेस और कॉपी-किताबें कीचड़ से खराब हो जाती हैं। हम अपना दर्द किसे सुनाएं। आपसे हाथ जोड़कर बिनती है कि हमारी सड़क को ठीक करवा दीजिए। महोदय,  हमारी पीड़ा और दर्द को पत्र के माध्यम से हमारी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। छात्र प्रियांशु, प्रियंका, रिया, पंकज, अंशिका, आरती, ललिता, शिवानी, भूपेंद्र, दीपक, आदित्य, विपिन, हिमानी, मनोज, भरत, राहुल, अनिल, वीरेंद्र, सुनीता, सुष्मिता, शिवानी, सियासी, आशीष, हर्षवर्धन, सुनील, रीना, संध्या, अनुज, करिश्मा और गोलू ने कहा कि यदि आपने हमारी सुनी ली तो हम आजीवन आपके आभारी रहेंगे। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
error: Content is protected !!