तंग हालत में पहुंचा चीन सीमा तक जाने वाला मलारी हाईवे– 

by | Sep 20, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

मलबा और बोल्डर आने से साढे नौ घंटे तक ठप रही वाहनों की आवाजाही– 

जोशीमठः उत्तराखंड के चमोली जनपद से लगी चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे बेहद तंग हालत में पहुंच गया है। मंगलवार को यहां सलधार में हाईवे करीब नौ घंटे तक अवरुद्घ रहा। हाईवे अवरुद्घ होने से स्थानीय लोगों के साथ ही सेना के वाहनों की आवाजाही रुकी रही। सुबह दस बजे हाईवे अवरुद्घ हो गया था, जो देर शाम साढ़े सात बजे खुल पाया।

इन दिनों नीती घाटी में लाता की मां नंदा की दिवारा यात्रा चल रही है, जिससे यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने पैतृक गांवों में पहुंच रहे हैं। हाईवे के अवरुद्घ होने से ग्रामीणों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई ग्रामीणों ने करीब दो किलोमीटर की दूरी पैदल नापी। यहां अभी भी हाईवे की स्थिति बेहद खराब है। जगह जगह चट्टान पर बोल्डर अटके हैं। 

स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि घाटी में इन दिनों कई प्रवासी ग्रामीण भी मां नंदा की दिवारा यात्रा में पहुंचे हैं। हाईवे अवरुद्घ होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। हाईवे खुलने के बाद स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!