जोशीमठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग झड़कुला के समीप करीब 200 मीटर तक खतरे की जद में आ गया है। यहां 25 जुलाई को भूस्खलन से होटल के नीचे से भूस्खलन हो गया था। शनिवार को दोपहर में होटल का एक बढ़ा हिस्सो भरभराकर चट्टान की ओर टूट गया। खतरे को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की ओर से होटल को पूर्व में ही खाली करवा दिया गया था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। होटल के टूटने की प्रत्यक्षदर्शियों ने फोटो और वीडियो बनाई। बता दें कि 25 जुलाई को भारी बारिश के दौरान तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की सुरंग के आगे से भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया था, जिससे बदरीनाथ हाईवे भी झड़कुला के समीप भूस्खलन की जद में आ गया। यहां एक निजी होटल के नीचे से भूस्खलन होने के कारण इसकी कभी भी ढहने की संभावना बनी हुई थी, जिसे देखते हुए जोशीमठ थाना पुलिस ने होटल को खाली करवा दिया था। शनिवार को अचानक दोपहर में होटल भरभराकर चट्टान की ओर ढह गया। यहां बदरीनाथ हाईवे पर भी धंसाव शुरू हो गया है। इन दिनों हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिससे सड़कें बाधित हो रही हैं। बदरीनाथ हाईवे भी कई जगहों पर खतरनाक बना है। क्षेत्रपाल में सड़क पर मलबा दलदल में तब्दील हो गया है।
गनीमत रही पुलिस ने खाली करवा दिया था होटल, अचानक चट्टान की ओर ढह गया होटल–
by laxmi Purohit | Aug 7, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
