गनीमत रही पुलिस ने खाली करवा दिया था होटल, अचानक चट्टान की ओर ढह गया होटल–

by | Aug 7, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

जोशीमठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग झड़कुला के समीप करीब 200 मीटर तक खतरे की जद में आ गया है। यहां 25 जुलाई को भूस्खलन से होटल के नीचे से भूस्खलन हो गया था। शनिवार को दोपहर में होटल का एक बढ़ा हिस्सो भरभराकर चट्टान की ओर टूट गया। खतरे को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की ओर से होटल को पूर्व में ही खाली करवा दिया गया था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। होटल के टूटने की प्रत्यक्षदर्शियों ने फोटो और वीडियो बनाई। बता दें कि 25 जुलाई को भारी बारिश के दौरान तपोवन-‌विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की सुरंग के आगे से भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया था, जिससे बदरीनाथ हाईवे भी झड़कुला के समीप भूस्खलन की जद में आ गया। यहां एक निजी होटल के नीचे से भूस्खलन होने के कारण इसकी कभी भी ढहने की संभावना बनी हुई थी, जिसे देखते हुए जोशीमठ थाना पुलिस ने होटल को खाली करवा दिया था। शनिवार को अचानक दोपहर में होटल भरभराकर चट्टान की ओर ढह गया। यहां बदरीनाथ हाईवे पर भी धंसाव शुरू हो गया है। इन दिनों हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिससे सड़कें बाधित हो रही हैं। बदरीनाथ हाईवे भी कई जगहों पर खतरनाक बना है। क्षेत्रपाल में सड़क पर मलबा दलदल में तब्दील हो गया है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!