भगवामयः चमोली जनपद में कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान– 

by | Sep 23, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कई वरिष्ठ नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कही ये बातें–

देहरादूनः चमोली जनपद में कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। लंबे समय से चमोली जनपद से कई दिग्गजों की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के आधे दर्जन से अधिक दिग्गज और वरिष्ठ नेता भाजपा में श‌ामिल हो गए हैं। 

चमोली जनपद में कांग्रेस संगठन में अहम पदों पर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य/ ब्लॉक प्रमुख दशोली/ भेषज संघ के साथ ही जिला बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख दशोली भगत सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री के साथ अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे कर्णप्रयाग विधान सभा के वरिष्ठ कांग्रेसी भुवन नौटियाल, पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग राजेन्द्र सगोई, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत के साथ ही कई अन्य कार्यकर्ता शुक्रवार को देहरादून भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के सामने भाजपा में शामिल हो गए। 

भाजपा में शामिल होते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस में उपेक्षा का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने कहा कि चमोली में कांग्रेस के भीतर व्यक्तिवादी मॉनोपॉली चल रही है। यह कांग्रेस के हित में नहीं है। उन्होंने स्थानीय लीडरशिप पर सवाल उठाए हैं। कहा कि जिला पंचायत सदस्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुखों व अन्य वरिष्ठ नेताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनकी बार-बार उपेक्षा की जा रही है, जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। 

पूर्व राज्य मंत्री भुवन नौटियाल आर पूर्व प्रमुख नन्दन सिंह बिष्ट का कहना है कि जनपद में कांग्रेस संगठन नहीं बल्कि एक व्यक्ति की मनमानी चलती है। जो अपने परिवार को आगे बढाने में लगा है। कार्यकर्ताओं को केवल पोस्टर बेनर चिपकाने के लिए रखा गया है।  

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!