जोशीमठ की वादियों में मकान बनाकर रहना चाहते हैं नाना पाटेकर– 

by | Sep 25, 2022 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

नौ दिनों तक मराठी फिल्म की शूटिंग करने के बाद जोशीमठ की वादियों के कायल हो गए नाना पाटेकर– 

जोशीमठः मराठी फिल्म की शूटिंग के लिए जोशीमठ पहुंचे फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर यहां नौ दिन बिताए। नीती घाटी की आवो हवा ने नाना पाटेकर को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने यहीं बसने की इच्छा जताई। फिल्म के मुख्य किरदार नाना पाटेकर अपने अन्य सहयोगियों के साथ नीती गांव, तपोवन और लाता क्षेत्र में पहुंचे। वे जोशीमठ में एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। वे सेना ब्रिगेड में भी रहे। बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर सेना में भी रहे, जिस कारण उनकी सेना से नजदीकियां हैं। जोशीमठ सेना ब्रिगेड में नाना पाटेकर दो दिनों तक रहे। उन्होंने यहां विभिन्न प्रांतों के जवानों के साथ उनकी भाषा में बात की।  

कोकोनट मोशन पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म निर्माता रिश्मन मजेठिया इन दिनों फिल्म यूनिट के साथ चमोली जिले के लाता और मलारी में एक मराठी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में हिंदी फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं जबकि उनके पुत्र की भूमिका में सिद्धार्थ हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि नाना पाटेकर सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। वे उनके साथ सरलता से मिले। उन्होंने नीती घाटी के विभिन्न गांवों में फिल्म की शूटिंग की और रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ पहुंचे। नाना पाटेकर ने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।  

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!