चमोली। रामणी क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में विख्यात है, यहां वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन क्षेत्र में लचर संचार सेवा से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों की हाथों की उंगलियां दर्द करने लग गई, लेकिन मोबाइल फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कमजोर सिग्नल होने के कारण लोग अपने सगे संबंधियों से बात नहीं कर पा रहे हैं। ल्वाणी, रामणी, घूनी आदि गांवों में संचार सेवा बदहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बीएसएनएल के साथ ही निजी संचार सेवाएं भी सुचारु काम नहीं कर पा रही हैं। जिले में दूरसंचार विभाग के अधिकारियों का कोई अत्ता-पत्ता नहीं है और ना ही इन अधिकारियों का उपभोक्ताओं से सीधा संवाद होता है। ग्रामीण अपनी समस्या बताएं भी तो किसे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से क्षेत्र में संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
घाट ब्लॉक के इन गांवों में उंगलियां घिस गई पर नहीं हो पा रही फोन पर बात, ग्रामीण परेशान-
by admin | Jul 10, 2021 | कोरोना, खेल, चमोली, देहरादून, नैनीताल, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय, रुड़की, साहित्य, स्वास्थ्य, हरिद्वार | 0 comments

Latest News
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
