चमोलीः पुलिस कर्मियों के लिए मिली नई बैरक की सौगात– 

by | Oct 1, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

एसपी श्वेता चौबे ने किया कोतवाली चमोली में नई बैरक का शुभारंभ– 

गोपेश्वरः कोतवाली चमोली में पुलिस कर्मियों के ठहरने के लिए बनाई गई आधुनिक सुविधायुक्त मॉर्डन पुलिस बैरक का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उद्घघाटन किया।

पुलिस कर्मियों की जीवनशैली और रहन-सहन में गुणात्मक सुधार व बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से कोतवाली चमोली में वर्षों पुराने जर्जर बैरकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बैरक का रिब्बन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बैरक को आधुनिक स्वरुप देने के पीछे पुलिस कर्मियों को स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है। स्मार्ट बैरक में प्रत्येक पुलिस कर्मी के लिए स्टोरेज बेड व अलमारी की सुविधा दी गई है।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल के साथ ही कोतवाली निरीक्षक, यातायात निरीक्षक आदि मौजूद रहे। बता दें कि चमोली जनपद की सभी कोतवाली और थानों में आधुनिक बैरक अस्तित्व में आ गई हैं। अब सभी जगहों पर पुलिस कर्मियों को आरामदायक कमरे मिल गए हैं। बैरक में शौचालय, बाथरुम सहित शयन कक्ष तक का आधुनिकीकरण किया गया है। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!