चमोलीः हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती– 

by | Oct 2, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

छात्राओं ने तकली से ऊन काती, अधिकारियों ने बापूजी, शास्त्री जी के चित्रों पर किया माल्यार्पण–

गोपेश्वरः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस पूरे जनपद में श्रृद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

जिला कार्यालय परिसर में अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी ने बापू जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यापर्ण किया। इस दौरान बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन कर उन्हें याद किया गया।

बापू एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महापुरूषों के जीवन आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। क्लेक्ट्रेट परिसर एवं शहीद पार्क में स्मारको पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया।

जिला कारागार पुरसाडी में कैदियों, जिला चिकित्सालय में मरीजों और वृद्वाआश्रम में निराश्रित बुजुर्गो में फल वितरण किए गए। दशोली ग्राम स्वराज मण्डल गोपेश्वर स्थान सगर में ऊन कताई कार्यक्रम हुआ। जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी गांधी जी के जीवनदर्शन पर विविध कार्यक्रम हुए।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!