चमोलीः अतिथि शिक्षकों ने ‌शिक्षा मंत्री के बयान पर विरोध जताया–

by | Oct 4, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सेवारत विद्यालयों में ही स्थाई निय‌ुक्ति दिए जाने की मांग उठाई, मांग न मानने पर आंदोलन की दी चेतावनी–

गोपेश्वरः शिक्षा मंत्री के बयान से माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ में गुस्सा है। संघ की चमोली शाखा ने शिक्षा मंत्री के उस बयान पर कड़ा विरोध दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर अस्थाई दैनिक मानदेय पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

नाराज अतिथि शिक्षकों ने इस बयान के विरोध में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षक 2015 से विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी स्थाई नियुक्ति की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। मांग की गई कि शीघ्र अतिथि शिक्षकों को संबंधित विद्यालयों में ही स्थाई नियुक्ति दी जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

अतिथि शिक्षक संंघ की ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति कपरुवाण, त्रिभुवन नेगी, बीएस झिंक्वाण, प्रभात रावत, भूपेंद्र डुंगरियाल, गायत्री राणा, ममता नेगी, सरिता, देवेंद्र कनेरी आदि ने कहा कि सरकार और शिक्षा मंत्री की ओर से उन्हें कई बार आश्वासन दिया गया कि उनके भविष्य को लेकर सरकार चि‌ंतित है, वहीं अतिथि शिक्षकों के समायोजन का रास्ता भी बंद करने की तैयारी की जा रही है।

अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षक सड़कों पर आंदोलन शुरू कर देंगे। कहा गया कि अतिथि‌ शिक्षक पूरे मनोयोग से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सात साल से स्थाईकरण की मांग उठा रहे हैं। अब निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है। 

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!