दुखदः निम के 34 प्रशिक्षुओं सहित 41 एवलांच में दबे, चार की मौत– 

by | Oct 4, 2022 | आपदा, उत्तरकाशी | 0 comments

द्रौपदी का डांडा चोटी का कर चुके थे सफल आरोहण, लौटने के दौरान हुआ हादसा–

उत्तरकाशीः 5771 मीटर की द्रौपदी का डांडा चोटी के आरोहण को गया निम के 34 प्रशिक्षुओं व 5 प्रशिक्षकों सहित 41 लोगों का दल एवलांच की चपेट में आ गया। इस हादसे में चार लोगों के मरने की सूचना है, जबकि दल में मौजूद अन्य सदस्य लापता हैं। घटना के शीघ्र बाद वायुसेना

के हेलीकॉफ्टर रेस्क्यू के लिए पहुंचे थे। लेकिन बर्फबारी के चलते वह क्षेत्र का रैकी कर लौट गए। मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर रेस्क्यू नहीं कर पाए। अब बुधवार को मौसम सामान्य होने के ‌बाद रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए आए 34 प्रशिक्षुओं, 7 प्रशिक्षकों व एक नर्सिंग स्टाफ सहित कुल 42 सदस्यीय टीम हाई एल्टीट्यूट ट्रेनिंग के लिए डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में गई थी। ‌यह दल 25 सितंबर को ग्लेशियर क्षेत्र में स्थित द्रौपदी का डांडा के बेस कैंप पर पहुंचा। बाद में हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग के लिए नर्सिंग स्टाफ को छोड़ सभी कैंप वन में पहुंच गए थे।

मंगलवार को द्रौपदी का डांडा चोटी का आरोहण कर लौट रहे दल के ऊपर से अचानक एवलांच आ गया। जिससे वे इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना सुबह दस बजे प्रशासन को मिल गई थी। डीएम अ‌भिषेक रूहेला ने सूचना मिलते ही सरकार से मदद मांगी।

जिसके बाद सहारनपुर स्थित सरसावा एयरपोर्ट से वायुसेना के दो चीता हेलीकॉप्टर घटना स्थल में रेस्क्यू के लिए पहुंचे। घटनास्थल से चार शव भी बरामद कर लिए गए हैं। क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया और बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे रेस्क्यू को आधे में ही छोड़ना पड़ा। अब बुधवार से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। 

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!