चमोलीः यहां भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को दिया दन, कालीन बनाने का प्रशिक्षण–

by | Oct 10, 2022 | चमोली, जागरुकता, स्वरोजगार | 0 comments

निसबड़ की ओर से दिया गया प्रशिक्षण बनेगा स्वरोजगार का मजबूत आधार– 

गोपेश्वरः  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित संकल्प योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा गोपेश्वर के नैग्वाड़ में दन, कालीन के साथ ही धूपबत्ती, अगरबत्ती व पूजा सामग्री पर आधारित 28 दिवसीय उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 10 अक्टूबर को हुआ।

नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर के नैग्वाड़ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान और चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की गुणवत्ता की सराहना करते हुए सुदूर क्षेत्र में निवासरत जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्वरोजगार और रोजगार के अवसर के रूप में महत्वपूर्ण होंगे।

निसबड़ की निदेशक डा. पूनम सिन्हा ने कहा कि संस्थान अंतिम छोर में बैठे युवाओं को भी उद्यम के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील है। संस्थान के मुख्य परामर्शदाता प्रभाकर बहुगुणा ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूह और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

प्रशिक्षण में 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, इस मौके पर तकनीकी प्रशिक्षण विनीता परमार, कार्यक्रम निदेशक प्रभाकर बहुगुणा, कार्यक्रम समन्वयक इंदु भट्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, मनीष परमार, नंदी राणा आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!