एतिहासिक गौचर मेले को इस बार दिया जाएगा भव्य रुप–

by | Oct 11, 2022 | चमोली, मनोरंजन, संस्कृति | 0 comments

जिलाधिकरी हिमांशु खुराना ने ली अधिकारियों की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा–  

गोपेश्वरः ऐतिहासिक राज्य स्तरीय गौचर मेला इस बार बहुआयामी अंदाज में देखने को मिलेगा। मेले में राज्य की लोक संस्कृति की आकर्षक झलक के साथ राष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी/मेला अध्यक्ष हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में गौचर मेले की अंतिम बैठक हुई। जिसमें मेले को भव्य स्वरूप देने और मेले के दौरान विविध कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और विभिन्न समितियों एवं उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मा. कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, कर्णप्रयाग ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश्वरी देवी एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के आयोजन को लेकर जो भी सुझाव मिले है, उन पर अमल करते हुए यहां की संस्कृति एवं परम्परा को एक धरोहर के रूप में संरक्षित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कहा कि इस बार गौचर मेले को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप में आयोजन कराया जाएगा। ताकि मेले से सभी लोगों को भरपूर लाभ मिल सके

मा. कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि गौचर मेला हमारी परम्पराओं से जुड़ा मेला है। हमारी संस्कृति एवं परम्परों को ध्यान में रखते हुए मेले को भव्यता प्रदान की जाए। साथ ही मेले के दौरान लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

कर्णप्रयाग ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश्वरी देवी ने सभी के सहयोग से मेले को भव्य बनाने की बात कही। इस दौरान गणमान्य नागरिकों ने मेले के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक में एसडीएम/मेलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय, पीडी आंनद सिंह, सीटीओ सूर्य प्रताप सिंह, मेला समितियों के पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं गौचर से आए गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद थे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!