चमोलीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरी-केदार दौरे को लेकर प्रशासन में हलचल–

by | Oct 12, 2022 | आस्था, चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन–

गोपेश्वरः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली पर बदरीनाथ-केदारनाथ के दौरे पर पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर रुद्रप्रयाग और चमोली प्रशासन तैयारियों में भी जुट गया है। 

यदि मोदी इस बार केदारनाथ पहुंचते हैं तो प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका यहां पांचवां दौरा और बदरीनाथ में दूसरा दौरा होगा। बताया जा रहा है कि बदरी-केदार के दर्शनों के बाद पीएम अपने डीम प्रोजेक्ट केदारनाथ और बदरीनाथ मास्टर प्लान का निरीक्षण भी करेंगे।

हालांकि प्रशासन के पास अभी तक प्रधानमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य को जांचने के लिए धाम में पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा बदरीनाथ धाम का दौरा होगा। वे 2019 में मई माह में बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम को दिव्य और भव्य रुप देने के लिए बदरीनाथ मास्टर प्लान तैयार करने की बात कही थी।

चर्चा यह भी है कि प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए जगह का चयन किया जा रहा है।

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अभी तक कोई अ‌ाधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।  

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!