यूपी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति के कद्दावर नेता थे केदार सिंह फोनिया–

by | Oct 14, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

पर्यटन के क्षेत्र में थी गहरी पकड़, रुद्रप्रयाग और चमोली में ये पुरानी सड़कें फोनिया की देन– 

चमोलीः स्वर्गीय केदार सिंह फोनिया उत्तर प्रदेश के लेकर उत्तराखंड की राजनीति के कद्दावर नेता थे। वे पर्यटन के क्षेत्र में गहरी पकड़ रखते थे। जब वे गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक रहे तो उन्होंने औली-जोशीमठ रोपवे स्वीकृत करवाई, यहीं से औली राष्ट्रीय फलक पर चमक गया।

केदार सिंह फोनिया केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग में अच्छे पद पर नौकरी कर रहे थे। लेकिन जनवरी-फरवरी 1969 को उत्तर प्रदेश में मध्यावती चुनाव हुए। जिसमें केदार सिंह फोनिया नौकरी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।

राजनीति से तौबा कर वापस फिर नौकरी पर आए और उत्तर प्रदेश में नवगठित पर्वतीय विकास निगम में डिविजनल मैनेजर बने। लंबी सरकारी सेवा में रहने के बाद सेवानिवृत्त होकर उन्होंने 1991 में भाजपा से जुड़ते हुए फिर राजनीति में कदम रखा, इसी साल विधायक का चुनाव जीते और यूपी में पर्यटन व संस्कृति मंत्री बने।

1993 व 1996 का चुनाव भी जीता और उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में पर्यटन और उद्योग मंत्री बने, 2002 का चुनाव हारे लेकिन 2007 में फिर बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने। अपने जीवन का आखरी चुनाव 2012 में निर्दलीय लड़ा लेकिन हार गए।

1992 में उन्होंने चोपड़ा-कांडई-दशज्यूला, अगस्त्यमुनि-डोभा-गणेशनगर, घिंघराण-बेमरु-उर्गम, थराली-बगरीगाड मार्ग पर कोलतार, गुप्तकाशी-डिडोली सड़क पर कोलतार और गुप्तकाशी-कालीमठ मार्ग पर कोलतार बिछवाने का शासनादेश जारी करवाया।

उन्होंने इसी दौरान अपने विधायक काल में सोनाली-कोठली, कोटमा-चौमासी, हेलंग-उर्गम, घाट-रामणी, घाट-सितेल, सेलंग-सलूड़ मार्ग का निर्माण करवाया, विजयनगर-पठालीधार सड़क का निर्माण और पुल निर्माण कार्य करवाया। 

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!