चमोलीः नेहरू युवा केंद्र के युवा महोत्सव में झूमे दर्शक– 

by | Oct 15, 2022 | चमोली, मनोरंजन, संस्कृति | 0 comments

युवा-युवतियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां, हास्य कलाकार बृजेश रावत ने खूब हंसाया–  

गोपेश्वरः  नेहरू युवा केंद्र चमोली की ओर से आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं में निखार आएगा।

महोत्सव में विभिन्न विकास खंडों से पहुंची युवा-युवतियों ने जै-जै बोला जय भगोती नंदा.., पंडो खेला फांसो.. जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। हास्य कलाकार बृजेश रावत के गढ़वाली हास्य चुटकलों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

महोत्सव में‌ चित्रकला, फोटोग्राफी, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा कलाकार लेखन प्रतियोगिता, भाषण और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक राहुल डबराल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, सभासद उपेंद्र भंडारी, जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी के साथ ही कई विकास खंडों के अधिकारी और युवा-युवतियां मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!