श्वेता चौबे को मिला एक माह में ही मिला इनाम, एसपी से बनीं एसएसपी–

by | Oct 28, 2022 | चमोली, रचनात्मक, सम्मान | 0 comments

चमोली की एसपी श्वेता चौबे को मिली पौड़ी के एसएसपी की जिम्मेदारी– 

गोपेश्वरः  अपनी कार्यकुशलता से पुलिस महकमे में अलग पहचान रखने वाली मधुर भाषी पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे अब पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगी। श्वेता चौबे ने चमोली जनपद में नशे के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ा, इसका परिणाम यह रहा कि कई नशा कारोबारियों को जेल की हवा खानी पड़ी।

कई सालों पुराने मामले भी पुलिस ने उजागर किए। शुक्रवार को सरकार ने श्वेता चौबे को एसपी से एसएसपी पौड़ी की जिम्मेदारी दे दी। एक माह पूर्व जब अंकिता भंडारी हत्याकांड के तहत श्रीनगर गढ़वाल में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ हाईवे को जाम कर अंकिता भंडारी की अंत्येष्ठि नहीं होने दी, तब विभिन्न जनपदों के पुलिस अधीक्षक जाम हटवाने में लगाए गए थे,

इसी दौरान चमोली की पुलिस अधीक्षक रहते श्वेता चौबे ने अपनी कार्यकुशलता और मधुर स्वभाव से अंकिता भंडारी के पिता को मोर्चरी में ढांढस बंधाया और उन्हें जाम हटवाने व सरकार का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया था।

इसका परिणाम यह रहा कि सुबह से बदरीनाथ हाईवे पर लगा जाम हटवा लिया गया और अंकिता के शव का अंतिम संस्कार कर लिया गया। चमोली जनपद में एसपी रहते हुए श्वेता चौबे ने लोगों के कई सालों से खोए मोबाइल फोन उन्हें वापस लौटा दिए,

चारधाम यात्रा को निर्विघ्न रुप से संचालित करवाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध रखी गई। एसपी श्वेता चौबे इस बार बदरीनाथ धाम में यात्रा काल के दौरान अपने जवानों का हालचाल पूछने के लिए कड़ाके की ठंड में सड़क पर निकल गई थी और मुस्तैदी से कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया। 

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!