तारेंद्र थपलियाल फिर बनें जरुरतमंद के मददगार–

by | Oct 29, 2022 | चमोली, रचनात्मक, सामाजिक कार्य | 0 comments

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे नंदप्रयाग के अंकित को इलाज के लिए दी 50 हजार रुपये की मदद, आप भी बनें मददगार–

गोपेश्वर। सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखने वाले बिरही के होटल व्यवसायी तारेंद्र दत्त थपलियाल ने जब से सुना कि नंदप्रयाग के 21 साल के अंकित की दोनों किडनी खराब हैं और वह जौलीग्रांट में जिंदगी की जंग से जूझ रहा है तो वे मदद के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। वे स्वयं भी अंकित के परिजनों को मदद का भरोसा देने के साथ ही अन्य लोगों को भी मदद करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तारेंद्र थपलियाल ने अंकित के बैंक खाते में 50 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी है और 50 हजार रुपये फिर देने का भरोसा दिलाया है। 

तारेंद्र थपलियाल यह मदद पहली बार नहीं कर रहे हैं, वे इससे पहले भी कई जरुरतमंदों के मददगार बन चुके हैं। वर्ष 2008 में कर्णप्रयाग में आग से बुरी तरह जल चुकी एक महिला का तारेंद्र ने स्वयं देहरादून में इलाज कराया।

महिला कोई सहारा न होने के कारण उन्होंने अस्पताल में अपना एक व्यक्ति देखभाल के लिए रखा और इलाज पर खर्च हुई 3.50 लाख की रकम भी खुद चुकाई। इसके अलावा कोरोना काल में निर्धन और असहाय लोगों को करीब 4 लाख रुपये के खाद्यान्न किट बांटे। 

वहीं नंदप्रयाग में व्यापारियों ने अंकित के इलाज के लिए चंदा कर धनराशि एकत्रित की है। दरअसल, अंकित को उसकी मां सतेश्वरी देवी अपनी एक किडनी देना चाहती है, लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट में सात से आठ लाख तक का खर्चा आ रहा है, आप भी यदि मददगार बनें तो अंकित को नया जीवन मिल सकता है———-

अंकित का एसबीआई बैंक खाता नंबर– 32437837047 है और आईएफएससी कोड–5447 है। 

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!