स्वच्छ चमोली, सुंदर चमोलीः  प्रदेशभर में चमोली की यह नगर पंचायत रही प्रथम– 

by | Nov 1, 2022 | चमोली, पर्यावरण, ब्रेकिंग | 0 comments

मिलेगा अटल निर्मल नगर पुरस्कार, 10 लाख मिलेंगे, 50 लाख के अवस्थापना कार्य भी होंगे– 

गोपेश्वरः बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचप्रयागों में एक नंदप्रयाग नगर पंचायत को प्रदेशभर में स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना में प्रदेशभर में प्रथम रहे नगर पंचायत नंदप्रयाग को शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंंड की ओर से 10 लाख रुपये का पुरस्कार और अवस्थापना मद से 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

राज्य में अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के तहत तीन श्रे‌णियों नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में पुरस्कारों का चयन किया गया है। नगर पंचायत में नंदप्रयाग को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

शहरी विकास निदेशालय के अपर निदेशक अशोक कुमार पांडेय ने पुरस्कारों की घोषणा की। नगर निगम में देहरादून, नगर पालिका में मुनिकीरेती और नगर पंचायत में चमोली जनपद के नंदप्रयाग को शामिल किया गया है। वर्ष 2020 में नगर पंचायत नंदप्रयाग को देशभर में सिटीजन फीडबैक के लिए प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है।

नगर पंचायत की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि यह नगरवासियों के सहयोग से ही संंभव हो पाया है। नगर पंचायत में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पॉलीथीन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार स्वच्छता की मॉनेटरिंग पर लगाया गया है। 

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!