चमोली के नए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गिनाई प्राथमिकताएं, तीन चीजों पर रहेगा फोकस–

by | Aug 10, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपनी प्राथमिकता गिनाई। जिलाधिकारी का फोकस आपदा की स्थिति से निपटने, कोविड की तीसरी संभावित लहर की रोकथाम और स्वरोजगार पर रहेगा। मंगलवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि चमोली आपदा प्रभावित जिला है। यदि कहीं ऐसी स्थिति आती है तो बचाव कार्य तुरंत शुरू हो सकें इसके लिए प्रशासन को अलर्ट रखा जाएगा। प्रभावितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कोविड की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए मुस्तैदी से काम किया जाएगा। मानव संसाधन से लेकर अन्य सभी जरूरी काम समय पर पूरे किए जाएंगे। कहा कि कोविड के चलते कई लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकारी योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान केंद्र और प्रदेश सरकार की भी प्राथमिकता में है। बदरीनाथ को भव्य नगरी के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों को त्वरित गति से कराया जाएगा। कहा कि जो भी अपेक्षाएं और आकांक्षाएं होगी उनको सबके सहयोग से पूरा किया जाएगा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!