चमोलीः अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने छात्र-छात्राओं के साथ की विषयों पर चर्चा–

by | Nov 11, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जीआईसी ग्वाड़-देवलधार में हर कक्षा के टॉपरों को किया सम्मानित

गोपेश्वरः मंडल घाटी के राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में बृहस्पतिवार को अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) एसपी खाली ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से हर विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए सकारात्मक रहने और आगे बढ़ने के मंत्र दिए।विद्यालय में पहुंचे अपर शिक्षा निदेशक ने बच्चों से गणित, विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी और उत्तराखंड से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से प्रथम पांच स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

छात्र मयंक भंडारी को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और गणित प्रवक्ता प्रभात रावत को विज्ञान महोत्सव में उनके प्रोजेक्ट (पाइथागोरस प्रमेय का प्रायोगिक सत्यापन) का राज्य स्तर पर चयन होने पर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर मध्याहन भोजन किया।

इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मालती चौहान, एपी डिमरी, पीपी पुरोहित, ओपी पुरोहित, सत्यप्रकाश फरस्वाण, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, प्रभात रावत, ललित मोहन सती, दीवान नेगी कुलदीप नेगी, राजेंद्र नेगी, उर्मिला भट्ट के साथ ही छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!