चमोलीः दिन दहाड़े बच्चे पर झपटा गुलदार, लोगों के चिल्लाने पर भागा– 

by | Nov 11, 2022 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

जनप्रतिनिधियों ने केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग से की गांव में पिंजरा लगाने की मांग– 

गोपेश्वरः  ग्वाड़ देवलधार गांव में इन दिनों गुलदार की दहशत है। गुलदार दिन दहाड़े गांव में पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने इस संबंध में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में प‌िंजरा लगाने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि गांव के विनोद बिष्ट का 14 साल का बेटा अंशुल बिष्ट अपने आंगन में खेल रहा था, तभी अचानक गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया, जिससे अंशुल के हाथ में गुलदार के नाखूनों के गहरे निशान पड़ गए हैं। गुलदार से गांव में बच्चों को खतरा बना हुआ है।

इससे पूर्व में भी गुलदार गोलका तोक में विक्रम कुंवर की मकान की चौक में आया और कुत्ते पर हमला किया। उस दौरान भी उसने बच्चों पर झपटने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार दिन दोपहरी गांव में पहुंच रहा है। तीन दिन पूर्व गुलदार शाम ढलते ही गांव की सुरमा देवी पत्नी स्वर्गीय गोकुल सिंह के घर में घुसा। हालांकि इस दौरान उसने किसी पर हमला नहीं किया और मौका पाकर भाग गया। उसके बाद सोबत लाल की मकान के आसपास भी दिखाई दिया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!