विद्यालय भवन और शौचालय के सुधारीकरण को लेकर शिक्षा अधिकारी से मिले– 

by | Nov 15, 2022 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा व अभिभावकों ने की शिक्षा अधिकारी से भेंट–

गोपेश्वरः थराली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल काखड़ा का भवन और शौचालय बहदाल स्थिति में पहुंच गया है। विद्यालय भवन की दीवारों पर जगह-जगह दरारें पड़ी हैं और शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने से गंदगी का आलम है।

अभिभावकों का कहना है कि कई बार शिक्षा अधिकारियों से विद्यालय की दुर्दशा सुधारने की मांग की गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय भवनों की स्थिति जर्जर बनी हुई है। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजया बुटोला, नरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह आदि का कहना है कि विद्यालय भवन के सुधारीकरण कार्य की नितांत आवश्यकता है।

कक्षा-कक्षों की छत भी बरसात में टपक रही है। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अतुल सेमवाल ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन से प्रस्ताव मांगा गया है, जल्द ही विद्यालय भवन और शौचालय के सुधारीकरण के लिए आपदा मद से विद्यालय को धन आवंटित किया जाएगा। 

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!