साहसिक खेल, पर्यटन में रखते तो रूचि, तो करें प्रशिक्षण के लिए आवेदन, चमोली में यहां निकले हैं आवेदन, पढ़ें पूरी खबर-

by | Aug 10, 2021 | चमोली, साहसिक खेल | 0 comments

– चमोली।  पर्यटन विभाग गोपेश्वर चमोली द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 22 में जिला योजना व अन्य स्वीकृत योजना के अंतर्गत साहसिक प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवकों युवतियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक युवक-युवती जिला पर्यटन विकास अधिकारी गोपेश्वर या सहायक पर्यटन कार्यालय जोशीमठ से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतिरिक्त मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत विकासखंड जोशीमठ के ग्राम चमतोली और कुंडीखोला के युवक और युवतियों को ट्रैकिंग गाइड और इक्विपमेंटस का प्रशिक्षण कराया जाना है। इस परीक्षण हेतु इच्छुक युवक और युवतियां पर्यटन कार्यालय जोशीमठ में अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र जमा करने पर नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर होगा। इसको लेकर अधिक जानकारी के लिए किसी भी दिन जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय गोपेश्वर के दूरभाष नंबर 01372- 25 3185 और मोबाइल नंबर 8449 1678 23 और सहायक पर्यटक कार्यालय जोशीमठ के दूरभाष नंबर 01389 222 181 व मोबाइल नंबर 70600 38432 पर संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!