सरकार, कब जाएगी सकंड गांव तक सड़क– 

by | Nov 18, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ‌पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन, कहा- सड़क निर्माण में हो रही अनावश्यक देरी– 

गोपेश्वरः आदर्श ग्राम पंचायत सकंड के ग्रामीणों ने ‌मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में शीघ्र उनके गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की है। नगर पालिका सभासद व सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसाद ममगाईं, हरिशरण पुरोहित और अधिवक्ता बालकृष्ण पुरोहित ने कहा कि सकंड गांव तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण स्वीकृत है।

लेकिन आज तक लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया गया है, जिससे ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

गांव के वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने भी सकंड गांव तक सड़क निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते आज तक गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीण अपने रोजमर्रा की सामग्री को पीठ में लादकर अपने गांव पहुंचते हैं। गांव तक रसोई गैस सिलिंडर पहुंचाना भी ग्रामीणों को मुश्किल बना रहता है।

Latest News

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
error: Content is protected !!