सम्मानः प्रोफेसर बीसी शाह को मिलेगा डा. अंबेडकर विशिष्ट सेवा राष्ट्रीय अवार्ड–

by | Nov 18, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से दिया जाएगा प्रो. बीसी शाह को राष्ट्रीय अवार्ड–

 गोपेश्वरः भारतीय दलित साहित्य अकादमी को प्रारम्भ से ही प्रसिद्ध समाज सेवियों, साहित्यकारों, कलाकारों और राजनेताओं का आशीर्वाद और प्रोत्साहन मिलता रहा है। यह इस बात का द्योतक है कि अकादमी का उद्देश्य कार्यप्रणाली, सोच और दिशा राष्ट्रवादी है। जो बहुजन दलित शोषितों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ती है तथा समाज को एकजुट करने व अखण्ड भारत के लिए काम करने वाले अध्येयताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान करती है।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर चमोली उत्तराखण्ड के बी०एड० विभाग के प्रोफेसर बी०सी० शाह को “डॉ० अम्बेडकर विशिष्ट सेवा राष्ट्रीय अर्वाड-2022” के लिए चयनित किया गया है। यह अवॉर्ड प्रोफेसर शाह को 11 दिसम्बर 2022 को नई दिल्ली में दिया जायेगा। उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा विभाग में पिछले 22 वर्षों के शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े प्रोफेसर बी०सी० शाह को यह अवार्ड अपने शोध पत्रों एवं शैक्षिक लेखन के माध्यम से डॉ० अम्बेडकर के समावेशी विचारों को समाज में पहुँचाने तथा ‘अम्बेडकर विचार से समाज को जागरूक करने हेतु दिया गया है।

उच्च शिक्षा में अध्ययनरत युवाओं एवं उनसे जुड़े समाजिक सरोकारों से बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के समावेशी एवं समग्र समाजिक विकास तथा महिलाओं के अधिकारों के लिए किये गये कार्यों को परिचित कराकर समाज को नई दिशा प्रदान करते हुए अखण्ड भारत के निर्माण की पहल की गयी है। पिछले 22 वर्षों से अपने शैक्षिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए हर वर्ष कम से कम दो विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सम्पूर्ण सहयोग करना व उनके भावी जीवन के नियोजन में उनकी मदद करना डॉ० बी०सी० शाह के समाज कार्यों में शामिल है।

प्रोफेसर बी०सी० शाह, श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड वि०वि० बादशाहीथौल टिहरी (गढ०) की प्रथम कार्य परिषद के सदस्य रह चुके हैं एवं वर्तमान में विश्वविद्यालय में बी०एड० संकायाध्यक्ष, श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में कार्य कर रहे हैं। प्रोफेसर शाह अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने व शिक्षण संस्थान के हित में सदैव कार्य करने की जज्बा रखते हैं और इस कारण छात्र-छात्राओं के लिए लोकप्रिय हैं।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!