चमोली से एक और दुखद खबर–

by | Nov 19, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

नदी में ढूबने से चार बच्चों की मौत, दुखद घटना से शोक की लहर —

गोपेश्वरः चमोली जिले से एक बार फिर से दुःखद खबर आ रही है। अभी लोग जोशीमठ विकासखंड में एक ओवरलोड यात्री वाहन के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत से उभरे नहीं थे कि शनिवार को चमोली के देवाल के पास कैल नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत ने इस क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर से झकझोर कर रख दिया।

बताया जा रहा हैं कि चमोली के देवाल विकासखंड के कलसिरी गांव के पास बहने वाली कैल नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई है। यह बच्चे शुक्रवार से लापता थे। जिनके शव शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने कैल नदी में तैरते हुए देखे। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी गई।

एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर चारों बच्चों के शवों को नदी से निकाला गया। यह चारों बच्चे पहचान हो गई है। जिनमें गौरव सिंह जो ओडर गांव,पुत्र भरत सिंह,प्रियांशु पुत्र रघुवीर विष्ट धरागांव,अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा इच्छोली और सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।

बच्चों की डूबने की सूचना के बाद लापता बच्चों के परिजनों के साथ ही कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दुःखद घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!