गमगीनः पल्ला जखोला क्षेत्र में 10 मृतकों का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार–

by | Nov 19, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

दो सगे मृतक भाईयों में से एक का बेटा है सेना में तैनात, उसके पहुंचने पर रविवार को होगा अंतिम संस्कार– 

चमोलीः उर्गम- पल्ला जखोला सड़क पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 12 मृ‌तकों में से 10 शवों का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उछों ग्वाड़ गांव के मृतक दलीप सिंह के इकलौता बेटा रोहित सेना में तैनात है।

रोहित के पहुंचने पर रविवार को मृतक दोनों भाई दलीप और सितब सिंह के शवों का अंतिम संस्कार होगा।  शनिवार को सुबह तीन बजे तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ आर पुलिस जवान खाई से शवों को निकालकर सड़क पर लाऐ। दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे। 

अंधेरा और ठंड अधिक होने के कारण जवानों को खाई से शवों को सड़क तक लाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। दुर्घटना के बाद से पल्ला जखोला क्षेत्र में शनिवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोग दिनभर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। कई घरों में चूल्हे नहीं जले।

शनिवार को सुबह करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। इसके बाद शवों का संबंधित गांवों के पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।उछों-ग्वाड़ गांव के मृतक दलीप सिंह का इकलौता बेटा रोहित सेना में गुवाहाटी में तैनात है।

उसके घर पहुंचने पर ही रविवार को दोनों मृतक भाई दलीप सिंह और सिताब सिंह का अंतिम संस्कार होगा। रोहित की मां सुमित्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कभी बदहवास होकर बेहोश हो रही है, तो कभी अपने बेटे रोहित को पुकार रही है। उसकी दो बहनें भी हैं। पिता की अकाल मौत के बाद उनके भी आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। इस दुर्घटना में डुमक, पल्ला जखोला, किमाणा और सुभांई गांव के लोग अकाल मौत का शिकार हुए हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!