सार्थक पहलः पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं–

by | Nov 22, 2022 | चमोली, बैठक | 0 comments

पुलिस पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा, समस्याओं के निस्तारण के लिए बनेगा वट्सएप ग्रुप– 

गोपेश्वरः प‌ुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने गोष्ठी में उठी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। पुलिस पेंशनर्स से उनकी समस्याएं पूछते हुए सुझाव मांगे गये, साथ ही वैलफेयर एवं समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सर्वप्रथम गोष्ठी में उपस्थित सभी का परिचय लेकर कुशलता पूछते हुए उनकी निजी, पारिवारिक, स्थानीय एवं विभागीय स्तर की समस्या/ सुझाव के बारे में जानकारी ली गयी।

पुलिस पेंशनर्स द्वारा गोल्डन SGH योजना के तहत बने गोल्डन कार्ड का लाभ ना मिल पाने की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्बन्धित को गोल्डन कार्ड के लाभ हेतु निर्धारित आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सभी पुलिस पेंन्सनर्स को गोल्डन कार्ड का लाभ मिल सके।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिस पेंन्सनर्स को पुलिस सीपीसी कैन्टीन का लाभ प्रदान करने हेतु उनके आई कार्ड बनवाने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

सभी पुलिस पेंन्सनर्स का एक वट्सएप्प ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें उनकी समस्याएं एवं सुझाव साझा की जा सकेंगी व उनका शीघ्र निवारण किया जा सकेगा।

पुलिस पेंशनर्स को भरोसा दिलाया गया कि वे सभी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है जिनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निवारण किया जाएगा साथ ही उनके वैलफेयर को भी सर्वोपरि रखा जाएगा।

उक्त गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, सेवानिवृत्त पुलिस पेन्सनर्स आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...
error: Content is protected !!